Last modified on 20 फ़रवरी 2011, at 13:47

तो फिर बदला क्या? / शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:47, 20 फ़रवरी 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान }} {{KKCatNavgeet}} <poem> तो फिर बद…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तो फिर बदला क्या?
राजा बदला,
मंत्री बदले,
बदली राज सभा
ढंग न बदला
राजकाज का
तो फिर क्या बदला?
निर्वाचन की गहमागहमी
जब तब होती है,
खर्च बढे ंतो कर्ज शीश पर
जनता ढोती है।
दल बदले
निष्ठाऐं बदलीं
नारे बदल गये
नीति रही
जैसी की तैसी
तो फिर बदला क्या?
कर्ज कमीशन घटा न तिल भर
सुविधा शुल्क बढ़ा
युवराजों ने विधि विधान को
निज अनुरूप गढा
कागज बदला
स्याही बदली
बदली बदल गयी भाषा
अर्थ रहा
जैसे का तैसा
तो फिर बदला क्या?
बंद मुठ्ठियों में जिन हाथों
थी जाडे की धूप
नाच रही उनके ही आंगन
बदले अपना रूप
मोहरे बदले
चालें बदलीं
बदल गयी बाजी
दॉव लगी
द्रोपदी न बदली
तो फिर बदला क्या?