Last modified on 27 फ़रवरी 2011, at 13:06

ग़ज़ल-1 / मुकेश मानस

Mukeshmanas (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:06, 27 फ़रवरी 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुकेश मानस |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> खुद से ही बेगाने …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)



खुद से ही बेगाने हैं
दर्द भरे अफ़साने हैं

जब भी अपने भीतर झांका
तह्ख़ाने-तह्ख़ाने हैं

हमको धोखा देने वाले
सब जाने पहचाने हैं

अब भीतर का दिया जलालो
कदम-कदम वीराने हैं
1995