Last modified on 14 जून 2007, at 01:51

डायरी : मार्च'78 (हाथ) / अरुण कमल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:51, 14 जून 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} रचनाकारः अरुण कमल Category:कविताएँ Category:अरुण कमल ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~ सरकार...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचनाकारः अरुण कमल

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


सरकार का कहना है

कारखाने में गोली चली, उसमें

ट्रेड यूनियन का हाथ है,

मारे गए मुसहर, उसमें भी

किसान सभाओं का हाथ है,

विद्यार्थियों के हंगामों में

छात्र-संगठनों का हाथ है

और राज्य म्रं जो भी गड़बड़ी है

सब में कम्युनिस्टों का हाथ है ।


हुज़ूर ने ठीक फ़रमाया

इस दुनिया के पीछे भी ईश्वर का हाथ है !