Last modified on 5 मार्च 2011, at 17:13

आशा की डोरी / चन्द्रकुंवर बर्त्वाल

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:13, 5 मार्च 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= चन्द्रकुंवर बर्त्वाल }} {{KKCatKavita}} <poem> '''आशा की डोरी''' …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
आशा की डोरी
(निराशा का चित्रण)
आशा की डोरी में
जीवन झूल रहा है
काँटों में यह पीड़ित यौवन
फूल रहा है।
आती भाँति-भँाति की किरणें
और हवायें
पड़ती प्राणों पर सौ सौ
सुन्दर छायाऐं ।
हाय हृदय पिय का क्यों
इसको भूल रहा है
काँटों में यह पीड़ित यौवन
फूल रहा है।
(आशा की डोरी कविता का अंश)