Last modified on 28 मार्च 2011, at 23:22

पूर्णिमा का चाँद / शमशेर बहादुर सिंह

चाँद निकला बादलों से पूर्णिमा का।
        गल रहा है आसमान।
एक दरिया उबलकर पीले गुलाबों का
        चूमता है बादलों के झिलमिलाते
        स्वप्न जैसे पाँव।