Last modified on 11 अप्रैल 2011, at 12:51

अमरता / सामुइल मरशाक

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:51, 11 अप्रैल 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सामुइल मरशाक |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <Poem> चार साल से लगा…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चार साल से लगातार
      मैं अमर रहा हूँ
चार साल से लगातार
      मैं सुखी रहा हूँ
किसी सुहाने दिन
     मुझको मर जाना होगा
            कभी न सोचा
सदा न मुझको रहना होगा
            कभी न जाना

बच्चों जैसा
      सुंदर सुखद बनाना चाहो
            यदि जीवन को
करो नहीं विश्वास मौत का
वह आती है नहीं कभी भी
            वर्तमान में
उसका काल भविष्यत‍ होता
चाहे हो
यह ही आख़िरी साँस तुम्हारा
  
अँग्रेज़ी से अनुवाद : रमेश कौशिक