Last modified on 13 अप्रैल 2011, at 20:01

भजो रे भैया राम गोविंद हरी / कबीर

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:01, 13 अप्रैल 2011 का अवतरण

भजो रे भैया राम गोविंद हरी ।
राम गोविंद हरी भजो रे भैया राम गोविंद हरी ॥

जप तप साधन नहिं कछु लागत, खरचत नहिं गठरी ॥
संतत संपत सुख के कारन, जासे भूल परी ॥
कहत कबीर राम नहीं जा मुख, ता मुख धूल भरी ॥