Last modified on 18 अप्रैल 2011, at 19:56

ॐ जय श्री राधा जय श्री कृष्ण / आरती

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:56, 18 अप्रैल 2011 का अवतरण

   आरती का मुखपृष्ठ

चित्र:Krishna.jpg

ॐ जय श्री राधा जय श्री कृष्ण
श्री राधा कृष्णाय नमः ..

घूम घुमारो घामर सोहे जय श्री राधा
पट पीताम्बर मुनि मन मोहे जय श्री कृष्ण .
जुगल प्रेम रस झम झम झमकै
श्री राधा कृष्णाय नमः ..

राधा राधा कृष्ण कन्हैया जय श्री राधा
भव भय सागर पार लगैया जय श्री कृष्ण .
मंगल मूरति मोक्ष करैया
श्री राधा कृष्णाय नमः ..