Last modified on 23 अप्रैल 2011, at 18:45

चुप रहता था क्या करता / विज्ञान व्रत

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:45, 23 अप्रैल 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विज्ञान व्रत |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <Poem> चुप रहता था क्या…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चुप रहता था क्या करता
वो तनहा था क्या करता

कोई भी पहचान नहीं
शहर नया था क्या करता

उसका कोई नाम न था
सिर्फ़ पता था क्या करता

आखिर उसको मौत मिली
सच कहना था क्या करता -

वैसे वो सुकरात न था
जहर बचा था क्या करता