Last modified on 24 अप्रैल 2011, at 19:41

लेखनी धर्म / शैलेश मटियानी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:41, 24 अप्रैल 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शैलेश मटियानी |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> शांति से रक्ष…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शांति से
रक्षा न हो,
तो युद्ध में
अनुरक्ति दे

लेखनी का
धर्म है,
युग-सत्य को
अभिव्यक्ति दे !

छंद-भाषा-भावना
माध्यम बने
उद्घोष का

संकटों से
प्राण-पण से
जूझने की शक्ति दे !