Last modified on 19 मई 2011, at 17:26

बिना शब्दों के / नीरज दइया

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:26, 19 मई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नीरज दइया |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}}<poem>क्या बतियाना होता …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

क्या बतियाना होता है
सिर्फ शब्दों से ?
शब्द कहां
व्यक्त कर पाते हैं-
सभी अभिव्यक्तियां ।

अगर होती शक्ति शब्दों में
मैं बता देता-
हमने क्या बात की
बिना शब्दों के !