Last modified on 21 मई 2011, at 01:36

हमारा देश / महेन्द्र भटनागर

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:36, 21 मई 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

.
आज हमारा देश नया है !
.
ये खेत हज़ारों मीलों तक
फैले हैं कितने हरे- हरे,
गेहूँ-मक्का-दाल-चने-जौ
चावल से सारे भरे - भरे !
.
धरती-माँ का वेश नया है !
  आज हमारा देश नया है !
.
  इसमें चिड़ियाँ नीली-पीली
  सित-लाल-गुलाबी गाती हैं,
  ऊषा अपने गालों पर प्रति-
दिन नूतन रंग सजाती है !
.
बुरा अँधेरा बीत गया है !
आज हमारा देश नया है !