Last modified on 22 मई 2011, at 13:17

पहचान / अनिल विभाकर

योगेंद्र कृष्णा (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:17, 22 मई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिल विभाकर |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <Poem> देश की पहचान दि…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


देश की पहचान दिल्ली नहीं
देश की पहचान तो वाराणसी है
देश की पहचान तो गया और बोधगया है
देश की पहचान तो आगरा और मथुरा है
अमृतसर , अजमेरशरीफ और पुष्कर है देश की पहचान

देश की पहचान राजगीर और नालंदा
विक्रमशिला और तक्षशिला है
गंगा और यमुना से जाना जाता है यह देश

देश की पहचान हल की मूंठ थामे
मजदूर और किसान हैं
जो दिल्ली की हरकतों से हैरान हैं
दिल्ली की हरकतें देश की पहचान नहीं हो सकतीं

कुतुबमीनार और जंतर-मंतर हो सकते हैं देश की पहचान
दिल्ली नहीं हो सकती
दिल्ली तो सल्तनत की पहचान है
भारत में दिल्ली जरूर है
दिल्ली तो जनविरोधी सरकार की पहचान है।