Last modified on 24 मई 2011, at 12:08

दिशा / माया मृग

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:08, 24 मई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=माया मृग |संग्रह=...कि जीवन ठहर न जाए / माया मृग }} {{KKC…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


दौड़ना है।
दौड़ना जरूरी ही नहीं
नियति भी
है हमारी,
लेकिन रूको !
सोचो
आज तक दौड़े,
क्या मिला ?
मैं सोचता हूँ
हम दौड़ें
फिर से तेज
दौड़ें
पर दिशा बदल लें !