Last modified on 24 मई 2011, at 12:11

बिन्दु और वृत / माया मृग

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:11, 24 मई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=माया मृग |संग्रह=...कि जीवन ठहर न जाए / माया मृग }} {{KKC…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


फैलो !
दूर-दूर तक
कागज के हाशिये की
सारी सीमाओं को
नकार कर, क्योंकि
रेखाओं के ताने-बाने
जड़ से उखाड़कर
फैलने वाला
प्रिधियों को जीतता हुआ
विशाल वृत्त बन जाता है,
भीतर ही भीतर
सिकुड़ने वाला
बस ‘बिन्दु’ रह जाता है।