Last modified on 6 जून 2011, at 12:19

बच्चा-3 / नील कमल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:19, 6 जून 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नील कमल |संग्रह=हाथ सुंदर लगते हैं / नील कमल }} {{KKCatKa…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बच्चा देखता है माँ को
गढ़ते हुए रोटी

गोल-गोल आटे के चकवे
ग्लोब की तरह घूमते हुए

जिस पर उसका घर कहीं नहीं दिखता ।