Last modified on 22 जून 2011, at 20:55

कुछ हाइकु / माधवी शर्मा गुलेरी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:55, 22 जून 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=माधवी शर्मा गुलेरी |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> 1. सिमट गई …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

1.

सिमट गई
बर्फ़ की रजाई में
शरद ऋतु

2.

चला कोहरा
जाने किस दिशा में
लिए मन को

3.

पहन लिया
चिनार ने भी चोला
बसंत में

4.

माँ का पहलू
जाड़े की धूप जैसा
नर्म-ओ-गर्म

5.

ठिठका हुआ
बादल उड़ गया
बरस कर

6.

चलता रहे
दरिया की तरह
जीवन चक्र