Last modified on 8 जुलाई 2011, at 01:19

हुआ प्यार का यह असर मिलते-मिलते / गुलाब खंडेलवाल

Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:19, 8 जुलाई 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


हुआ प्यार का यह असर मिलते-मिलते
कि झुकने लगी है नज़र मिलते-मिलते

हटा रुख़ से परदा न बेगानेपन का
कोई रह गया उम्र भर मिलते-मिलते

न था दिल का कोई ख़रीदार तो क्या!
चले सबसे हम राह पर मिलते-मिलते

नहीं खेल है उनकी आँखों को पढ़ना
कि मिलती है दिल की ख़बर मिलते-मिलते

गुलाब! आप कितनी भी ख़ुशबू छिपायें
नज़र कह गयी कुछ मगर मिलते-मिलते