Last modified on 8 जुलाई 2011, at 10:49

पेड़-1 / अदोनिस

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:49, 8 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार=लीना टिब्बी |संग्रह= }} Category:अरबी भाषा <Poem> उसे न…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: लीना टिब्बी  » पेड़-1

उसे नहीं पता कि कैसे सँवारा जाए तलवारों को
                    क्षत-विक्षत अंगों से ।
उसे नहीं पता कि कैसे बनाया जाए
                    अपने दाँतों को चमकता-दमकता ।
वे खोपड़ियों और ख़ून की नदी से आए हैं उसके पीछे
और फाँद चुके हैं नीची दीवार
और वह दरवाज़े के पीछे है
                    (वह सपना देखता है कि दरवाज़े के पीछे वह अभी बच्चा ही है)
भूखे शख़्स की आख़िरी क़िताब पढ़ते हुए ।