Last modified on 14 जुलाई 2011, at 12:46

ठंडी ठंडी फुहार चेहरे पर / गणेश गम्भीर

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:46, 14 जुलाई 2011 का अवतरण

ठंडी ठंडी फुहार चेहरे पर
आ गयी है बहार चेहरे पर

एक संदेह सर उठता है ,
रंग आये हजार चेहरे पर !

झुर्रिया चादर है फूलो की ,
बन गयी एक मजार चेहरे पर

लाश पाई गयी सुधारो की,
दाग थे बेशुमार चेहरे पर!

आज गम्भीर लिख ही डालेगा ,
अपने सरे विचार चेहरे पर !