Last modified on 21 जुलाई 2011, at 03:15

बाहर-भीतर / विजय गुप्त

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:15, 21 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय गुप्त |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> बाहर की बहुत बोल…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बाहर की बहुत बोलती
लोरझोर,
लाटा-फाँदा करती
भाषा से अलग

बिल्कुल ख़ामोश
साफ, मगर तेज़
जलती-जलाती
भाषा
रहती है मेरे भीतर

एक दिन
आऊँगा
कविता के पास
इसी भाषा के साथ ।