Last modified on 8 सितम्बर 2011, at 18:18

धूप जब कोहसार पर आई / रोशन लाल 'रौशन'

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:18, 8 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रोशन लाल 'रौशन' |संग्रह=समय संवाद करना चाहता है / …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

धूप जब कोहसार पर आई
चाँदनी भी मज़ार पर आई

शक का इक शब्द बीच में आया
बात जब ऐतबार पर आई

अधमरी, बदहवास और निढाल
ज़िन्दगी मेरे द्वार पर आई

अश्क़ मेरे थे कहकहे उनके
बात जब इख्तियार पर आई

आदमी के पतन की हर तोहमत
एक अनपढ़ गँवार पर आई

रफ़्ता-रफ़्ता सही समझ 'रौशन'
तथ्य की रहगुज़ार पर आई