Last modified on 15 सितम्बर 2011, at 10:03

विश्वकप / भास्कर चौधुरी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:03, 15 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भास्कर चौधुरी |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> घाना एक देश आक…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

घाना एक देश
आकार में छत्तीसगढ़ से थोड़ा बड़ा-
अमरीका के गोलपोस्ट में घुस गई घाना की गेंद
तो लगा जैसे अमरीका समा गया
घाना की गोद में

अमरीका के कोच ने
घाना को गले लगा लिया...
काला सफ़ेद लाल नीला और हरा मिलकर कलर-कोलाज बन गया

मुझे लगा केपटाउन के मैदान में
नेलसन मंडेला
जन गण मन गाने लगे...