Last modified on 17 सितम्बर 2011, at 16:04

क्या लिखूँ / रजनी अनुरागी

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:04, 17 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रजनी अनुरागी |संग्रह= बिना किसी भूमिका के }} <Poem> क…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

क्या लिखूँ नया
नया क्या लिखूँ

नए ढ़ंग हैं अत्याचार के
नए ढ़ंग हैं उत्पीड़न के
लपलपाती जीभें नई
कुटिल आँखों में चालें नई
मानवता पर चोट है पुरानी

घृणास्पद चेहरों पर फैला है
उदारता का आवरण
मैला अंतर्मन वही
आवरण नए
फैलती विषबाहु नई
इनमे उदरस्थ मानव
कब नया होगा???