Last modified on 19 सितम्बर 2011, at 17:14

काल-चंग पर फाग / नंदकिशोर आचार्य

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:14, 19 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नंदकिशोर आचार्य |संग्रह=बारिश में खंडहर / नंदकि…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


बह रही हवा फागुनी
बोर-बन्धी
पुष्ट उरोजों की प्राणद उष्मा-सा
परस धुप का-
जिन ने पात-पात तज दिया
उन्हीं रूंखों ने पहनी रंग-पाग

खिली-खिली रूत है सकाम
ऋतु-स्नाता युवती-सी
पकी फसल में झूम रहे
संकल्प समर्पित
काल-चंग पर जीवन गाता फाग।

(1968)