Last modified on 30 सितम्बर 2011, at 22:51

सोहबत / मुत्तुलक्ष्मी

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:51, 30 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुत्तुलक्ष्मी }}{{KKAnthologyDeshBkthi}} {{KKCatKavita‎}}<poem>प्रकाश को ऊप…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

प्रकाश को ऊपर से रोक
ध्वनियों को संजोए रखे
वन के वादे पर भरोसा करके
घोसला बनाया मैं ने |

कभी कभार लग जाती
जंगली आग को
स्वयं वन
घनघोर बारिश की मदद से
बुझाकर
अमय देता |

अँधेरे के संग
नीरवता व्याप्त रही
ऐसे अमन चैन के माहौल में
खुद अपनी धार को परखती
छैनी की आवाज के साथ
लालच
जंगल के बाहर
खीचता रहता है ध्यान |

अनुवाद डॉ. एच. बालसुब्रहमण्यम‌