Last modified on 25 अक्टूबर 2011, at 17:26

यूं ही रोज़ मरें कब तक /वीरेन्द्र खरे 'अकेला'

Tanvir Qazee (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:26, 25 अक्टूबर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वीरेन्द्र खरे 'अकेला' |संग्रह=सुब...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


यूँ ही रोज़ मरें कब तक
आखि़र धैर्य धरें कब तक

चलनी में जल भरने सा
नाहक़ कर्म करें कब तक

दृश्य भयानक दिखते रोज़
आखि़र लोग डरें कब तक

होंठों पर मीठा सत्कार
मन की सोच टरें कब तक

अर्ज़ी पहुँचा दी, देखो
प्रभु जी पीर हरें कब तक

हम सुधरें जग सुधरेगा
देखो हम सुधरें कब तक

शेर ‘अकेला’ के सुन लोग
जाने आह भरें कब तक