Last modified on 17 नवम्बर 2011, at 11:44

हरियाला सावन ढोल बजाता आया रे / शैलेन्द्र

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:44, 17 नवम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शैलेन्द्र |संग्रह=फ़िल्मों के लिए ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हरियाला सावन ढोल बजाता आया
हरियाला सावन ढोल बजाता आया
मन के मोर नचाता आया
मिट्टी में जान जगाता आया
धरती पहनेगी हरी चुनरिया
बनके दुल्हनिया
एक अगन बुझी एक अगन लगी
मन मगन हुआ एक लगन लगी

बैठ न तू मन मारे
आ गगन तले देख पवन चले
आजा मिल-जुल के गाएँ
जीवन क गीत नया
ऐसे बीज बिछा रे
सुख चैन उगे दुख दर्द मिटे
नैनों में नाचे रे
सपनों का धान हरा

(फ़िल्म ’दो बीघा ज़मीन’ के लिए)