Last modified on 18 नवम्बर 2011, at 16:10

असल में / पद्मजा शर्मा

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:10, 18 नवम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पद्मजा शर्मा |संग्रह=सदी के पार / पद...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


कविता है
या प्रेम
प्रेम में कविता है
कि कविता में प्रेम
पाना चाहता हूँ प्रेम
कविता लिख लेता हूँ
कविता कहने को होता हूँ
चला आता है प्रेम

प्रेम है
तो कविता है
कविता असल में है ही
प्रेम से।