Last modified on 18 नवम्बर 2011, at 17:28

बादल टूटे ताल पर / कैलाश गौतम

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:28, 18 नवम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कैलाश गौतम |संग्रह= }} {{KKCatNavgeet}} <poem> बादल...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बादल
टूटे ताल पर |
आटा सनी हथेली जैसे
भाभी पोंछ गई
शोख ननद के गाल पर |

कजलीवन लौटी पुरवाई
गाता विन्ध्याचल
गंगा में जौ बोता खुलकर
इन्द्रधनुष आंचल
मीठा -मीठा चुंबन हँसकर
मौसम पार गया
नई फसल के भाल पर |

बंद गली की कसम न टूटी
गाड़ी छूट गई
लहरों में ही आर -पार की
माला टूट गई
तन जैसे पिंजरे का पंछी
मन का हाल वही
जैसे ढूध उबाल पर |