Last modified on 1 दिसम्बर 2011, at 13:08

दुपहरी-1 / नंदकिशोर आचार्य

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:08, 1 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नंदकिशोर आचार्य |संग्रह=केवल एक प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

  
सोया हुआ है आकाश
श्यामल एक लय में
घने झुरमुट की
चोर पैरों से आ कर
                धूप तिरछी
चुभाती तिनका

कुनमुनाता आकाश
धूप को बाहों में ले
फिर सो जाता है ।

27 अगस्त 2009