Last modified on 1 दिसम्बर 2011, at 13:09

दुपहरी-2 / नंदकिशोर आचार्य

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:09, 1 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नंदकिशोर आचार्य |संग्रह=केवल एक प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

  
घने झुरमुट में बिछी
            है पत्तों की शैय्या
सो रही है छाया

चुपके-से आ कर
      चूमता सूरज—
लजाती हुई छाया
सेज पर कुछ सरक जाती है
—जगह करती हुई ।

27 अगस्त 2009