Last modified on 6 दिसम्बर 2011, at 11:37

निर्देशन / नंदकिशोर आचार्य

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:37, 6 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नंदकिशोर आचार्य |संग्रह=केवल एक प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शब्द का रूप है
           अभिनय
या शब्द है आवाज़
             अभिनय की

और वह निर्देशन—
दोनों के बीच तनी
ख़ामोशी में
जो व्यक्त होता है !

11 मई 2009