Last modified on 7 दिसम्बर 2011, at 18:12

आकांक्षा / रामनरेश त्रिपाठी

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:12, 7 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश त्रिपाठी |संग्रह=मानसी / र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

होते हम हृदय किसी के विरहाकुल जो,
होते हम आँसू किसी प्रेमी के नयन के।
पूरे पतझड़ में बसंत की बयार होते,
होते हम जो कहीं मनोरथ सुजन के॥
दुख-दलियों में हम आशा कि किरन होते,
होते पछतावा अविवेकियों के मन के।
मानते विधाता का बड़ा ही उपकार हम,
होते गाँठ के धन कहीं जो दीन जन के॥