Last modified on 8 दिसम्बर 2011, at 15:27

नारी / रामनरेश त्रिपाठी

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:27, 8 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश त्रिपाठी |संग्रह=मानसी / र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अलि अलकावलि, गुलाब गाल, कंज दृग,
किंशुक सी नाक, कोकिला सी किलकारी है।
पल्लव अधर, कुंद रदन, कपोत ग्रीवा,
श्रीफल उरोज, रोम-राजी लता प्यारी है॥
वापी नाभि, कदली जघन, रंग चंपक-सा
मृदुता सिरीस सी सुरभि सुखकारी है।
ऐसी मनोहारी वृंदावन में निहारी,
कौन जाने वह कोई फुलवारी है कि नारी है॥