Last modified on 8 दिसम्बर 2011, at 15:43

मनुष्य-पशु / रामनरेश त्रिपाठी

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:43, 8 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश त्रिपाठी |संग्रह=मानसी / र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बक सा छली है कोई, गाय सा सरल कोई,
चूहे सा चतुर कोई, मूढ़ कोई खर सा।
काक सा कुटिल मधु-मक्खी सा कृपण कोई,
मोर सा गुमानी कोई लोभी मधुकर सा॥
श्वान सा खुशामदी कबूतर सा प्रेमी कोई,
स्यार सा है भीरु कोई वीर है बबर सा।
कैसा है विचित्र यह मानव-समाज, कोई
तेज तितली सा कोई सुस्त अजगर सा॥