Last modified on 9 दिसम्बर 2011, at 16:03

नया नखशिख / रामनरेश त्रिपाठी

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:03, 9 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश त्रिपाठी |संग्रह=मानसी / र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जिसके उरोज मिश्र देश के पिरामिड हों
ध्रुव की निशा-सी केश-राशि सिर पर हो।
ऊँट ऐसी गति हो, नितंब हों पहाड़ ऐसे
चीन की दीवार मेखला सी जिस पर हो॥
साहब के दिल में दिमाग में दिखाव में भी
हिंद की भलाई के ख्याल-सी कमर हो।
ऐसी नायिकाओं का निवास, भगवान करे
हिंदी के कबित्त-प्रेमियों के घर-घर हो॥