Last modified on 17 दिसम्बर 2011, at 16:14

चुपचाप / अज्ञेय

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:14, 17 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=सुनहरे शैवाल / अज्ञ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चुप-चाप चुप-चाप
झरने का स्वर
            हम में भर जाए,

चुप-चाप चुप-चाप
शरद की चाँदनी
            झील की लहरों पे तिर आए,

चुप-चाप चुप-चाप
जीवन का रहस्य,
जो कहा न जाए, हमारी
            ठहरी आँखों में गहराए,

चुप-चाप चुप-चाप
हम पुलकित विराट् में डूबे—
            पर विराट् हम में मिल जाए—

चुप-चाप चुप-चाऽऽप...