Last modified on 17 दिसम्बर 2011, at 16:24

चुक गया दिन / अज्ञेय

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:24, 17 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=सुनहरे शैवाल / अज्ञ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

'चुक गया दिन'—एक लम्बी साँस
उठी, बनने मूक आशीर्वाद—
सामने था आर्द्र तारा नील,
उमड़ आई असह तेरी याद !
       हाय यह प्रति दिन पराजय दिन छिपे के बाद !