Last modified on 19 दिसम्बर 2011, at 11:50

दुहरा सेतु / रमेश रंजक

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:50, 19 दिसम्बर 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दो बूँदें गिरते ही
बीज-सा अँकुर आया
धूल में पड़ा था जो
                  नाम
दो बूँदें गिरते ही...

हरियाई यादों ने बाँध दिया
तनहाई पर दुहरा सेतु
सुलग उठी भीतर-भीतर नमी
अम्बर तक उठा धूम-केतु

दुपहर पर उतराई
                 शाम
दो बूँदें गिरते ही...