Last modified on 19 दिसम्बर 2011, at 12:13

बात जली / रमेश रंजक

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:13, 19 दिसम्बर 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अब न कभी महकेगी
माथे भर ताल में
रोली की कमल-कली
सम्बन्धों की ऐसी धूप ढली ।

दुपहर की छाया-सा
स्नेहिल सिमटाव
फैल गया राहों तक
घुल गए कुहासे में
पारिल अनुभव
डूबे कंठस्थ सबक ।

अब न कभी चहकेगी
प्यास किसी ख़्याल में
साँझ-सकारे पगली
आँगन की होली-सी बात जली
                       अब न कभी ।