Last modified on 8 जनवरी 2012, at 02:48

दर्द का महाजन / रमेश रंजक

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:48, 8 जनवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |संग्रह=गीत विहग उतरा / रम...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

  
परछाईं परस सरस फूल हुआ आँगन
भूल गया ब्याज कृपण दर्द का महाजन ।

बिन्दु हुई तृषित दृष्टि
सिन्धु हुआ अन्तर
गीत-गंध फैल गई
पंखुरी पुलिन पर

एक छन्द में डूबा घना अनमनापन ।

जल-तरंग ध्वनि लहरी
मन्द-मन्द पल-पल
दुहरा भुजबन्ध लगा
स्नेह का गुणनफल

उपसंघृत हुआ पोर-पोर का विभाजन ।