Last modified on 8 फ़रवरी 2012, at 12:42

आई बरसात तो / सुधीर सक्सेना

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:42, 8 फ़रवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधीर सक्सेना |संग्रह=रात जब चन्द...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गाती हैं बेग़म अख़्तर
फ़ाकिर की ग़ज़ल
फिर-फिर सुनता हूँ
ग़ज़ल के बोल
बेग़म की बेमिसाल गायकी
मगर बारिश दिल नहीं तोड़ती

सुप्रिया साथ है खुले आसमान तले
बारिश में
बरसात में सचमुच बरसती है शराब