Last modified on 22 फ़रवरी 2012, at 14:13

हर की पौड़ी से (2) / संजय अलंग

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:13, 22 फ़रवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजय अलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> चप्पल ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


चप्पल उतारवाते लोग
रसीद लिए दान मांगते
इंकार सुनते, गेरूए होते
धूसर रंग कल-कल बहता

तर्पण, दीये, पिंड, गेंदें के फूल
ट्यूब, आत्मा, नज़र, पाप
धूसर के साथ गड़मड़ हो रहे