Last modified on 19 मार्च 2012, at 09:13

आशियाना (हाइकु) / भावना कुँअर

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:13, 19 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= भावना कुँअर |संग्रह=तारों की चून...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

(आशियाना )
 न बस सका
 मेरा ही आशियाना
 सबका बसा

(भटकन)
भटका मन
गुलमोहर वन
बन हिरन

(सरसों)
खेत है वधू
सरसों हैं गहने
स्वर्ण के जैसे

(पवन)
मन्त्रोचारण
करती ये पवन
देव - पूजा सी

(गाँव)
नीम की छाँव
मीठे कुएँ का पानी
वो मेरा गाँव