Last modified on 25 मार्च 2012, at 12:16

प्रतीक्षा / सुदर्शन प्रियदर्शिनी

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:16, 25 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन प्रियदर्शिनी |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


चैतन्य हूँ
महा- महिम -
आत्माकाश में
दीप्त -
तेरे उजले
कर्मागार -
बंधन- सहित
बंधित हूँ
किन किन
तारों से
यहाँ- वहां .....
कहाँ से
आई -
पद-प्रक्षालित
करती यह धारा ..!
क्या -उदगम
स्थान पर
अब भी
ठहरी -पानी
की लहरें
खड़ी रही
होंगी -
प्रतीक्षा में ....!