Last modified on 27 मार्च 2012, at 12:10

स्थानीय लहजा / बेई दाओ

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:10, 27 मार्च 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: बेई दाओ  » स्थानीय लहजा

मैं आईने से चीनी भाषा में बात करता हूँ
पार्क के पास अपनी निजी सर्दियां हैं
मैं संगीत चला देता हूँ
सर्दियां मक्खियों से मुक्त हैं
मैं बिना किसी हड़बड़ी के कॉफ़ी बनाता हूँ
मक्खियों को समझ नहीं आता कि मातृभूमि का अर्थ क्या है
मैं थोड़ी शक्कर मिलाता हूँ
मातृभूमि एक कि़स्म का स्थानीय लहजा होती है
मैं फोन पर दूसरी तरफ़
अपने भय को बोलता पाता हूँ

अंग्रेजी भाषा से रूपांतरण : गीत चतुर्वेदी