Last modified on 7 अप्रैल 2012, at 18:55

प्रिय पानी / प्रभात

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:55, 7 अप्रैल 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभात |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <Poem> डूबती स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

डूबती साँझ में
साँवले मेघ में
झिलमिलाता दिखा
चाँद-सा हिल रहा
प्रिय पानी

चाँदनी रात में
फूस में, पात में
हंस बैठा रहा
ओस बन घास में
प्रिय पानी

कोहरा बन घना
हर दिशा में उगा
आज घर आ गया
तू हवा में उगा
प्रिय पानी