Last modified on 23 मई 2012, at 10:54

दु:ख / मुकेश मानस

Mukesh manas (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:54, 23 मई 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


दु:ख

1

दु:ख हर मौसम में होते हैं
मौसम के बदलने से
दु:ख नहीं बदलते
बदलने का
सिर्फ अहसास होता है
1986

2

दु:ख हर मौसम में होते हैं
मौसम के बदलने पर
दु:ख भी बदल जाते हैं

जैसा होता है मौसम
वैसे होते हैं दु:ख
2005