Last modified on 24 मई 2012, at 12:17

एक बार / मलय

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:17, 24 मई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मलय }} {{KKCatKavita‎}} <poem> दृष्टि की टहनियों म...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दृष्टि की टहनियों में
उगते-लहरते
नए-नए पत्तों-सा

बदलता रहता हूँ
समय
हवाओं की तरह
बहता है

सक्रियता
रात और दिन की
दूरी में भी
दरकी नहीं कभी
आज तक

अब एक बार
हज़ार बार
मौत के सिर पर
कील ठोकने की
हुज्जत में लगा हुआ
अपनी हाय-हाय से दूर
एकदम सतर्क हूँ
पता नहीं कितना ?